धनबाद, सितम्बर 7 -- Dhanbad News: जोड़ापोखर थाना क्षेत्र के डिगवाडीह स्थित एक चाउमिन दुकान के समीप रविवार को बिजली के पोल में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटें पोल से जुड़े तारों और केबलों में फैलने लगीं। दहशत के कारण आसपास के दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद कर दीं। स्थानीय लोगों के अनुसार, इस पोल पर अक्सर शॉर्ट सर्किट होता रहता था। घटना के तुरंत बाद बिजली विभाग, पुलिस और अग्निशमन दल को सूचना दी गई। गनीमत रही कि समय रहते बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। हालांकि, आग की वजह से कई उपभोक्ताओं के केबल जलकर नष्ट हो गए। यह भी पढ़ें- Lucknow News: पेज 3: इंदिरानगर में केबल फाल्ट से बिजली उड़ी इससे क्षेत्र में घंटों बिजली आपूर्ति बाधित रही। फिलहाल विभाग के कर्मी युद्धस्तर पर मरम्मत कार्य में जुटे हुए हैं।

हिंदी हिन्...