धनबाद, अगस्त 10 -- Dhanbad News: जोडापोखर, प्रतिनिधि। जोडापोखर थाना क्षेत्र के भुतगड़िया स्थित आरडी आईटीआई के पीछे संचालित श्री विश्वकर्मा आयरन इंडस्ट्रीज में अज्ञात चोरों ने मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर एक इंजन जेनरेटर और करीब 400 किलो वजन की लोहे की प्लेट चोरी कर ली। इस घटना से कारखाना संचालक सचिन कुमार विश्वकर्मा को लगभग 3 लाख रुपये का भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। वारदात के बाद चोरों ने कारखाने में अपना एक अलग ताला भी लगा दिया। यह भी पढ़ें- Chapra News: एकमा में एक ही रात तीन दुकानों में चोरी, व्यापारियों में दहशतचोरी की रिपोर्ट रविवार सुबह जब संचालक पहुंचे, तब घटना का पता चला। स्थानीय लोगों के अनुसार, रात में करीब दस की संख्या में आए लोग सामान लेकर जा रहे थे, लेकिन डर के कारण किसी ने उन्हें नहीं रोका। पीड़ित ने जोडापोखर थाना में लिखित शि...