Dhanbad News: जोड़ापोखर और पुटकी क्षेत्र में आज से मिलेगा पानी
धनबाद, जुलाई 28 -- Dhanbad News: झरिया के जोड़ापोखर, पुटकी और आसपास के इलाकों में मंगलवार से पानी की सप्लाई शुरू हो जाएगी और लोगों को पर्याप्त मात्रा में पेयजल मिलने लगेगा। जामाडोबा जल संयंत्र में झमाडा की ओर से 12 एमजीडी जल भंडारण क्षमता को सुधारने के लिए नए और आधुनिक मोटर पंप लगाने का काम चल रहा था। इस तकनीकी काम की वजह से पिछले दो दिनों से जलापूर्ति बंद थी, जिससे स्थानीय लोगों को थोड़ी परेशानी उठानी पड़ी। झमाडा जामाडोबा जल संयंत्र के जूनियर इंजीनियर आशुतोष राणा ने बताया कि देर रात तक नया मोटर पंप पूरी तरह सेट कर दिया जाएगा। इसके बाद पूरे क्षेत्र में पानी की सप्लाई लाइन चालू कर दी जाएगी। उन्होंने बताया कि पुटकी क्षेत्र के लिए तीन नए मोटर पंप पहले ही लगाए जा चुके हैं, जिससे बिजली रहने पर अब वहां पानी की कोई समस्या नहीं होगी。 यह भी पढ़ें-...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.