Dhanbad News: जोगता मोड़ पर लगे दो रोड लुकिंग ग्लास
धनबाद, अगस्त 30 -- Dhanbad News: राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन के कार्यकारी अध्यक्ष अनुपमा सिंह की अनुशंसा पर टाटा कंपनी की ओर से शनिवार को जोगता मोड़ पर दो रोड लुकिंग ग्लास लगाए गए। इसका उद्घाटन टाटा सिजुआ कोलियरी के अध्यक्ष किशन कुमार महतो, सचिव लवकुश शुक्ला, पूर्व अध्यक्ष संजय सिंह व जोगता नागरिक समिति के अध्यक्ष अनुज कुमार सिन्हा ने किया। रोड लुकिंग ग्लास लगने से वाहन चालकों को आवागमन में सुविधा होगी और सड़क दुर्घटनाओं में भी कमी आने की उम्मीद है। मौके पर शंकर चौहान, सुदर्शन सिंह, आशीष सरकार, मन्नु महतो, एसके मोबिन, निर्मल कुमार, हसीब खान, बिंदुवा देवी, गुड़िया खातून, नगमा खातून, असगर मियां, श्रीधर पाण्डेय, अजय चौहान आदि उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.