Dhanbad News: जेसीबी से भरे गए अवैध खदानों के मुहान
धनबाद, जुलाई 14 -- Dhanbad News: गोविंदपुर क्षेत्र में अवैध खनन के खिलाफ सोमवार को बीसीसीएल प्रबंधन ने व्यापक अभियान चलाया। इस दौरान न्यू आकाशकिनारी कोलियरी के छाताबाद फुटबॉल ग्राउंड भू-धंसान स्थल के समीप स्थित रामनगर बस्ती तथा बागडिगी जोर सहित विभिन्न स्थानों पर खुले अवैध खनन मुहानों की जेसीबी और हाइवा की मदद से भराई कराई गई। कार्रवाई के दौरान कतरास थाना, सोनारडीह एवं धर्माबांध ओपी की पुलिस तथा सीआईएसएफ के जवान सुरक्षा व्यवस्था में तैनात रहे। रामनगर बस्ती के समीप तीन अवैध मुहानों की भराई की गई। वहीं अवैध खनन में उपयोग की जा रही चहारदीवारी और एक कमरे को भी ध्वस्त कर दिया गया। अभियान के दौरान कोलियरी प्रबंधक अमित कुमार, सहायक खान प्रबंधक एके सिंह समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.