धनबाद, जुलाई 15 -- Dhanbad News: धनबाद। लोकनायक स्मारक समिति का प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को जिला परिषद की अध्यक्ष शारदा सिंह से मिला। समिति ने अनुरोध किया कि धनबाद में लोकनायक जयप्रकाश नारायण की स्मृति में सामुदायिक भवन और पुस्तकालय का निर्माण किया जाए। इससे आमजन लाभान्वित होंगे। 11 अक्तूबर को लोकनायक का 125 वर्ष आरंभ हो रहा है। मौके पर धनबाद की जनता की ओर से उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी। समिति ने बताया कि जिप अध्यक्ष ने इस दिशा में सकारात्मक पहल का आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल में विजय झा, लाल वर्मा, अरुण राय, जयकिशन, राजेंद्र राही, राजीव रंजन और धनंजय कुमार आदि शामिल थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...