Dhanbad News: जेनेक्स इंटरनेशनल स्कूल कशियाटांड़ की अनोखी पहल
धनबाद, अक्टूबर 29 -- Dhanbad News: धनबाद। जेनेक्स इंटरनेशनल स्कूल कशियाटांड़ ने आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों की शिक्षा के लिए नई पहल की शुरुआत की है। बुधवार को स्कूल में आयोजित विद्यालय सशक्तीकरण सभा में यह निर्णय लिया गया कि कोई भी बच्चा आर्थिक अभाव के कारण शिक्षा से वंचित न रहे। स्कूल चेयरमैन कम डायरेक्टर निरंजन कुमार सिंह सिंह, मैनेजर मनोरंजन कुमार व प्राचार्य ने कहा कि इसका मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को कम शुल्क पर गुणवत्तायुक्त शिक्षा उपलब्ध कराना है। विशेष रूप से एक लाख से कम वार्षिक आय वाले परिवारों के बच्चों को शिक्षा का बेहतर अवसर देने पर जोर दिया गया। मौके पर स्कूल के सदस्य समेत अन्य मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.