धनबाद, अक्टूबर 15 -- एडमिट कार्ड डाउनलोड और परीक्षा केंद्र की जानकारी Dhanbad News: धनबाद, मुख्य संवाददाता। एक नवंबर को प्रस्तावित जेटेट (झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा) के लिए जैक की ओर से 15 अक्तूबर को एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा। झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने जेटेट का एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें? इससे संबंधित मार्गदर्शन जारी किया है। परीक्षार्थी सबसे पहले झारखंड एकेडमिक काउंसिल की आधिकारिक वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in या https://jac.jharkhand.gov.in पर जाएं। होमपेज या नोटिस सेक्शन में जेटेट एडमिट कार्ड-2026 से संबंधित लिंक पर क्लिक करें। अब अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड या जन्मतिथि दर्ज करें। सभी जानकारी भरने के बाद सबमिट या लॉगइन बटन पर क्लिक करें। इसके बाद एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा। जैक ने निर्देश में ...