धनबाद, अगस्त 31 -- Dhanbad News: झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (जेएससीए) ने नए सत्र के लिए चयनकर्ताओं की घोषणा कर दी है। चयन समिति में धनबाद के चार सदस्यों को स्थान मिला है। धनबाद के मनीष वर्द्धन झारखंड सीनियर चयन समिति के चेयरमैन बनाए गए हैं। वहीं आमिर हाशमी इसके सदस्य होंगे। धनबाद के संजीव गुप्ता जूनियर पुरुष चयन समिति और पप्पू कुमार सिंह महिला चयन समिति के सदस्य होंगे। चयन समिति में इनके चुने जाने पर धनबाद क्रिकेट संघ के पदाधिकारियों ने प्रसन्नता जाहिर की है। उनसे उम्मीद जाहिर की है कि प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को राज्य की टीमों में उचित प्रतिनिधित्व मिलेगा। डीसीए के अध्यक्ष मनोज कुमार, महासचिव बिनय कुमार सिंह, जेएससीए के कमेटी मेंबर उत्तम विश्वास, डीसीए के उपाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, जावेद खान, संजीव झा, कोषाध्यक्ष ललित जगनानी, बीएच खान, ...