धनबाद, अक्टूबर 9 -- Dhanbad News: झरिया। डिगवाडीह नंबर-12 स्थित जवाहरलाल नेहरू मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शुक्रवार को नवरात्र के उपलक्ष्य में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान नर्सरी से तीसरी कक्षा तक के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनमोहक डांडिया और नौ दुर्गा नृत्य प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया। इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक डॉ. आरएन चौबे ने बच्चों की हौसला अफजाई करते हुए कहा कि सभी बच्चे अत्यंत प्रतिभाशाली हैं। स्कूल का मुख्य उद्देश्य बच्चों के भीतर छिपी इसी नैसर्गिक प्रतिभा को निखारना है। प्राचार्या रूना दुबे ने विद्यार्थियों की सराहना करते हुए कहा कि बच्चे बेहद मेहनती और होनहार हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए विद्यालय में समय-समय पर ऐसे रचनात्मक व सांस्कृतिक आयोजन किए जाते रहते हैं...