Dhanbad News: जेएनएमएस में नवरात्र पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन
धनबाद, अक्टूबर 10 -- Dhanbad News: झरिया, वरीय संवाददाता। डिगवाडीह नंबर-12 स्थित जवाहरलाल नेहरू मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शुक्रवार को नवरात्र के उपलक्ष्य में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान नर्सरी से तीसरी कक्षा तक के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनमोहक डांडिया और नौ दुर्गा नृत्य प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया। विद्यालय के निदेशक डॉ. आरएन चौबे ने बच्चों की हौसला अफजाई करते हुए कहा कि सभी बच्चे अत्यंत प्रतिभाशाली हैं। प्राचार्या रूना दुबे ने विद्यार्थियों की सराहना करते हुए कहा कि बच्चे बेहद मेहनती और होनहार हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए विद्यालय में समय-समय पर ऐसे रचनात्मक व सांस्कृतिक आयोजन किए जाते रहते हैं। यह भी पढ़ें- Dhanbad News: जेएनएमएस में नवरात्र पर सांस्कृतिक कार्यक्रम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.