Dhanbad News: जुए में धोखाधड़ी को लेकर हंगामा, रांची के दो युवकों की पिटाई का वीडियो वायरल
धनबाद, नवम्बर 1 -- Dhanbad News: बस्ताकोला क्षेत्र में जुए के खेल में कथित तौर पर पांच लाख रुपए की धोखाधड़ी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद शनिवार देर रात भगतडीह में भारी हंगामा हुआ। चर्चा है कि भगतडीह काली मंदिर के पीछे जुआ संचालन से जुड़े कुछ स्थानीय युवकों की मिलीभगत से रांची के दो युवक धोखाधड़ी कर जुआ में पैसे जीत रहे थे। इसी बीच मामला उजागर होने पर स्थानीय लोगों ने रांची निवासी के दो और बस्ताकोला के एक जुआरी को पकड़कर उनकी धुनाई कर दी, जबकि तीन अन्य लोग मौके से फरार हो गए। आक्रोशित लोगों ने मौके पर एक बाइक भी जब्त की। बताया जाता है कि पकड़े गए युवकों द्वारा माफी मांगने के बाद उन्हें छोड़ दिया गया। सूचना मिलने पर जब तक झरिया पुलिस पहुंची, वहां सन्नाटा पसर चुका था। इस मामले में पुलिस को अब तक कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.