धनबाद, जुलाई 27 -- Dhanbad News: कतरास। कतरास थाना क्षेत्र के तिलाटांड़ निवासी अरुण कुमार रवानी की स्कॉर्पियो (जेएच-10 सीडब्ल्यू-0886) 22 जुलाई की रात चोरी हो गई। जानकारी के अनुसार रात करीब ढाई बजे वाहन चोरी हुई। चोर करीब ढाई घंटे तक स्कॉर्पियो लेकर घूमते रहे और गोशाला पुल के पास लगा जीपीएस निकाल दिया। इसके बाद सुबह करीब पौने छह बजे वाहन का अंतिम लोकेशन डुमरी मोड़ के पास मिला, इसके बाद उसका कोई सुराग नहीं मिला। कतरास पुलिस पीड़ित के साथ लगातार वाहन की तलाश में जुटी है और डुमरी तक के सीसीटीवी फुटेज खंगाल चुकी है। अरुण कुमार रवानी ने रविवार को थाना में लिखित शिकायत दी है। यह भी पढ़ें- Lakhimpur Khiri News: घर के बाहर खड़ी कार चोरी, पुलिस घटना को मान रही संदिग्ध

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...