Dhanbad News: जीजीपीएस में फूड फेस्ट की धूम
धनबाद, नवम्बर 29 -- Dhanbad News: धनबाद, मुख्य संवाददाता। गुरु गोविंद सिंह पब्लिक स्कूल धनबाद में शनिवार को फूड फेस्ट की धूम रही। फूड फेस्ट में शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने स्वादिष्ट, स्वास्थ्यवर्धक व्यंजनों और पेय पदार्थों के आकर्षक स्टॉल लगाए गए। स्टॉलों पर पारंपरिक व्यंजनों से लेकर आधुनिक फास्ट फूड तथा ठंडे पेय पदार्थों तक की विविधता देखने को मिली। बच्चों के लिए विभिन्न प्रकार के झूले एवं मनोरंजन के साधनों की व्यवस्था की गई थी। झूलों और खेल गतिविधियों ने बच्चों के उत्साह को दोगुना कर दिया। प्राचार्य सुदीप ठाकुर ने विद्यार्थियों के उत्साह एवं रचनात्मकता की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन बच्चों में आत्मविश्वास, सहयोग, नेतृत्व क्षमता तथा व्यावहारिक ज्ञान का विकास करते हैं। यह भी पढ़ें- Buxar News: स्वादोत्सव का हुआ आयोजन, भारत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.