Dhanbad News: जीएम से वार्ता के बाद वार्ड-2 का प्रस्तावित आंदोलन स्थगित
धनबाद, जुलाई 8 -- Dhanbad News: वार्ड संख्या-2 के पार्षद मो. शहाबुद्दीन ने बीसीसीएल प्रबंधन के साथ बुधवार को हुई सकारात्मक वार्ता के बाद 9 जुलाई से प्रस्तावित आंदोलन फिलहाल स्थगित कर दिया है। पार्षद ने बताया कि 15 जून को गोविंदपुर क्षेत्र के महाप्रबंधक के साथ हुई बैठक में जलापूर्ति, प्रदूषण नियंत्रण, स्थानीय लोगों को रोजगार समेत आठ सूत्री मांगों पर सहमति बनी थी। तय समय के भीतर मांगें पूरी नहीं होने पर न्यू आकाशकिनारी ओपन कास्ट परियोजना के मुख्य मार्ग पर चक्का जाम की घोषणा की गई थी। बुधवार को गोविंदपुर क्षेत्र के महाप्रबंधक सत्यकाम आनंद के साथ दोबारा हुई वार्ता में मांगों के शीघ्र समाधान का आश्वासन मिलने के बाद आंदोलन को स्थगित करने का निर्णय लिया गया। यह भी पढ़ें- Chakradharpur News: रोजगार की मांग पर ग्रामीणों ने चार घंटे तक जाम किया एनए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.