Dhanbad News: जीएनएम नर्सिंग विद्यालय की मान्यता पर संशय
धनबाद, नवम्बर 4 -- Dhanbad News: धनबाद, प्रमुख संवाददाता। एसएनएमएमसीएच स्थित जीएनएम नर्सिंग विद्यालय की मान्यता को लेकर छात्राओं की चिंता बढ़ गई है। मान्यता स्पष्ट नहीं होने से 2024-27 और 2025-28 बैच की छात्राओं ने मंगलवार को डीसी और अधीक्षक से मिलकर लिखित आवेदन देकर हस्तक्षेप की मांग की। छात्राओं ने कहा कि आईएनसी मान्यता को लेकर कोई लिखित प्रमाण नहीं मिल रहा है, जिससे उनकी पढ़ाई और सरकारी नौकरी की पात्रता पर संशय है। प्राचार्य से कई बार जानकारी मांगी, पर स्पष्ट जवाब नहीं मिला। छात्राओं ने कहा कि वे संस्थान के खिलाफ नहीं, बल्कि भविष्य की सुरक्षा के लिए आवाज उठा रही हैं और सरकार से जल्द कमियों को दूर करने की अपील की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.