Dhanbad News: जिले में 578 तालाबों की बंदोबस्ती प्रक्रिया शुरू
धनबाद, जुलाई 11 -- Dhanbad News: धनबाद जिले में मत्स्य पालन को बढ़ावा देने और बरसात के पानी का बेहतर उपयोग सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मत्स्य विभाग ने 578 तालाबों की बंदोबस्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। विभाग की ओर से विभिन्न प्रखंडों में संचालित मत्स्य सहयोग समितियों को पहले चरण में निर्धारित दर पर तालाब उपलब्ध कराए जाएंगे। जिन तालाबों की बंदोबस्ती समितियों के माध्यम से नहीं हो सकेगी, उन्हें बाद में डाक के जरिए आवंटित किया जाएगा। विभागीय अधिकारियों के अनुसार जिले के कुल 578 तालाबों में लगभग 30 प्रतिशत सदाबहार हैं, जिनमें वर्षभर पानी रहता है। शेष 70 प्रतिशत तालाब मौसमी हैं। बारिश के दौरान इन तालाबों में भरने वाले पानी का उपयोग मछली पालन के लिए किया जाएगा, जिससे जिले में मत्स्य उत्पादन बढ़ाने के साथ-साथ स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर भी म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.