धनबाद, नवम्बर 8 -- Dhanbad News: धनबाद, विशेष संवाददाता। जिले में विकास योजनाओं की गति सुस्त है। डीसी आदित्य रंजन ने शनिवार को जिला विकास शाखा के कर्मचारियों एवं डीएमएफटी पीएमयू के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में डीएमएफटी, सीएसआर एवं अनटाइड फंड के तहत संचालित विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। इस दौरान चल रहे कार्यों की वर्तमान स्थिति, प्रगति एवं लंबित योजनाओं की समीक्षा करते हुए धीमी गति से चल रहे कार्यों पर डीसी ने कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मियों को कार्यों में तेजी लाने तथा सभी योजनाओं को निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण करने का निर्देश दिया। यह भी पढ़ें- Latehar News: डीएमएफटी, जिला अनाबद्ध निधि के तहत किए जा रहे कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्न योजनाओं क...