Dhanbad News: जिले के 10 धार्मिक स्थलों का होगा विकास
धनबाद, अक्टूबर 5 -- Dhanbad News: धनबाद, संवाददाता। जिले के विभिन्न धार्मिक स्थलों और मंदिरों के आसपास पर्यटन सुविधाओं के विकास की तैयारी शुरू कर दी गई है। इसके तहत जिले के 10 धार्मिक स्थलों पर पर्यटकीय आधारभूत संरचना विकसित की जाएगी। योजनाओं से स्थानीय आजीविका संवर्धन को भी बढ़ावा देने का लक्ष्य रखा गया है। गोविंदपुर, सरिया, तोपचांची, बाघमारा, कलियासोल, धनबाद और टुंडी सहित विभिन्न क्षेत्रों में स्थित धार्मिक स्थलों के विकास पर काम किया जाएगा। इनमें वनकाली मंदिर, रुद्रेश्वर मंदिर, तोपचांची झील, लिलौरी मंदिर, दलदली आश्रम, मटिया फॉल, श्रीश्री बाबा बिंद मंदिर, भागुडीह डैम और अन्य धार्मिक स्थलों से जुड़ी योजनाएं शामिल हैं।इन योजनाओं के तहत पर्यटन से संबंधित आधारभूत सुविधाओं का विकास किया जाएगा। यह भी पढ़ें- Ramgarh News: गोविंदपुर में तीन विक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.