Dhanbad News: जिलेभर के बैंकों में सुरक्षा जांच अभियान चलाया
धनबाद, जुलाई 14 -- Dhanbad News: धनबाद, मुख्य संवाददाता। जिलेभर के बैंकों में औचक सुरक्षा जांच अभियान चलाकर पुलिस ने सोमवार को सीसीटीवी, अलार्म सिस्टम और स्ट्रांग रूम की जांच की। पुलिस ने संदिग्धों से पूछताछ कर प्रबंधन को सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन का निर्देश दिया। सभी थाना क्षेत्रों के बैंकों में व्यापक औचक सुरक्षा जांच अभियान चलाया गया। थाना प्रभारियों की अगुवाई में टीमों ने विभिन्न बैंक शाखाओं का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का गहन जायजा लिया। सुरक्षा संबंधी मानकों की बारीकी से जांच की। बैंक परिसर के सीसीटीवी कैमरे की कार्यशीलता, अलार्म सिस्टम, सुरक्षा गार्डों की तैनाती, प्रवेश व निकास मार्ग, स्ट्रांग रूम की सुरक्षा, अग्निशमन व्यवस्था और संदिग्ध गतिविधियों की निगरानी व्यवस्था का निरीक्षण किया गया। अधिकारियों ने प्रबंधन को सुरक्षा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.