Dhanbad News: जिला प्रशासन के दैनिक कर्मियों को दो माह से वेतन का इंतजार
धनबाद, अगस्त 3 -- Dhanbad News: धनबाद। डीसी ऑफिस और अंचल कार्यालय में कार्यरत दैनिक वेतन कर्मियों को दो माह से वेतन नहीं मिला है। इससे कर्मियों को अपना परिवार चलाने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कर्मचारी हर दिन वेतन का इंतजार कर रहे हैं लेकिन उन्हें निराशा हो रही है। जिले में समाहरणालय और अंचल कार्यालय में लगभग 60 कर्मियों को दो माह से वेतन नहीं मिला है। इसमें कंप्यूटर ऑपरेटर, ड्राइवर समेत अन्य दैनिक कर्मी शामिल हैं। कर्मियों का कहना है कि वेतन नहीं मिलने से बच्चों की पढ़ाई से लेकर घर के राशन तक लेने में परेशानी हो रही है। जिला नजारत शाखा में इनकी फाइल पड़ी हुई है लेकिन अभी तक वेतन भुगतान का आदेश नहीं हुआ है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.