धनबाद, अगस्त 12 -- Dhanbad News: धनबाद के पंचायतों को मिलने वाले अनुदान और विकास योजनाओं की प्रगति को लेकर जिला परिषद में 17 अगस्त को बैठक होगी। बैठक में पंचम राज्य वित्त आयोग के तहत पंचायतों के लिए प्रस्तावित करीब 2700 करोड़ रुपये के अनुदान पर चर्चा की जाएगी। साथ ही पंचायतों को मिले बकाया 2254 करोड़ रुपये के अनुदान और उसके उपयोग की स्थिति की भी समीक्षा होगी। बैठक में जिला परिषद अध्यक्ष, सदस्य, प्रखंड प्रमुख और मुखियाओं के साथ पंचायत प्रतिनिधि शामिल होंगे। इस दौरान पंचायत प्रतिनिधियों को अपने-अपने क्षेत्र की समस्याओं को सीधे रखने का अवसर मिलेगा। सड़क, नाली, पेयजल, स्वच्छता, बिजली समेत अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं पर चर्चा होने की संभावना है।

विकास योजनाओं की प्रगति बैठक में पंचायत स्तर पर चल रही विकास योजनाओं की प्रगति की भी सम...