Dhanbad News: जिला परिषद बोर्ड की बैठक 12 को, हंगामे के आसार
धनबाद, सितम्बर 10 -- Dhanbad News: धनबाद, संवाददाता। जिला परिषद बोर्ड की बैठक 12 सितंबर को होगी। लंबे समय से लंबित कई मुद्दों को लेकर बैठक में एक बार फिर हंगामे के आसार हैं। खासकर बीएसएस कॉलेज के जमीन लीज से जुड़े मामले पर सभी की निगाहें टिकी हैं। पिछली बोर्ड बैठक में जिला परिषद सदस्य इसराफिल लाला ने विभिन्न मुद्दों को लेकर धरना दिया था। इसके बाद बैठक का माहौल गरम हो गया था। कई सदस्यों ने विकास योजनाओं और जिला परिषद की संपत्तियों से जुड़े मामलों को लेकर सवाल उठाए थे।
बैठक की चर्चा इस बार भी सदस्य लंबित मामलों पर अधिकारियों से जवाब मांग सकते हैं। बीएसएस कॉलेज की जमीन को लीज पर देने से संबंधित प्रस्ताव पर चर्चा होने की संभावना है। जमीन के उपयोग, लीज की शर्तों और जिला परिषद के हितों को ध्यान में रखकर निर्णय होने की उम्मीद है। लंबे समय से मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.