धनबाद, जुलाई 25 -- Dhanbad News: धनबाद। जिला परिषद बोर्ड की बैठक फिलहाल स्थगित कर दी गई है। यह बैठक शनिवार को आयोजित होनी थी, लेकिन तकनीकी कारणों से इसे टाल दिया गया है। बैठक की नई तिथि की घोषणा जल्द किए जाने की संभावना है। बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा होनी थी। विशेष रूप से बीएसएस कॉलेज की जमीन लीज मामले, कांग्रेस भवन से जुड़े प्रस्ताव और विभिन्न विकास योजनाओं को लेकर निर्णय लिए जाने की उम्मीद थी। जिला परिषद की ओर से बताया गया है कि बैठक की अगली तिथि सभी सदस्यों को शीघ्र सूचित की जाएगी। यह भी पढ़ें- Dhanbad News: तीन हजार नई स्ट्रीट लाइट लगाने की योजना पर आज लगेगी मुहर

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...