Dhanbad News: जिला परिषद की चार योजनाएं टेंडर के बाद भी अटकीं
धनबाद, अगस्त 20 -- Dhanbad News: जिला परिषद की ओर से अनुशंसित चार विकास योजनाओं को धरातल पर उतारने की प्रक्रिया अब तक शुरू नहीं हो सकी है। योजनाओं के लिए राशि निर्धारित होने और विभाग को अनुशंसा भेजे जाने के बावजूद संबंधित ठेकेदार ने निर्माण कार्य शुरू नहीं किया है। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में प्रस्तावित बुनियादी सुविधाओं का लाभ लोगों को नहीं मिल पा रहा है। अनुशंसित योजनाओं में उपचुड़िया पंचायत के उपचुड़िया मुस्लिम टोला के सामने सार्वजनिक स्थान पर चबूतरा निर्माण शामिल है। इसी पंचायत के पोदारडीह स्थित पांड्रा उच्च विद्यालय के मुख्य गेट परिसर में करीब 1500 वर्गफुट पेवर ब्लॉक लगाया जाना है। विद्यालय परिसर में पेवर ब्लॉक लगने से विद्यार्थियों और शिक्षकों को आवागमन में सुविधा मिलने की उम्मीद है। वहीं भागाबांध पंचायत के श्मशान घाट में शवदाह गृह क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.