Dhanbad News: जिला परिषद अध्यक्ष से मानदेय बढ़ाने की मांग
धनबाद, अगस्त 13 -- Dhanbad News: धनबाद, संवाददाता। जेएसएलपीएस से जुड़ी महिलाओं ने बुधवार को जिला परिषद अध्यक्ष शारदा सिंह से मुलाकात कर कम मानदेय समेत अपनी समस्याओं को रखा। बताया कि वे सरकार की योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचाने और उनके क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। दिनभर काम करने और विभिन्न जिम्मेदारियां निभाने के बावजूद उन्हें काफी कम मानदेय मिलता है। इसपर जिला परिषद अध्यक्ष ने जेएसएलपीएस के सीईओ अनन्य मित्तल से बात कर मानदेय बढ़ाने की दिशा में पहल करने का आग्रह किया। उन्होंने मानदेय में बढ़ोतरी और अन्य समस्याओं के समाधान को लेकर संबंधित विभाग को पत्र भी लिखा। सीईओ ने कहा कि मानदेय और अन्य समस्याओं की समीक्षा के लिए कमेटी गठित की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.