धनबाद, सितम्बर 3 -- Dhanbad News: धनबाद, संवाददाता। जिला परिषद अध्यक्ष शारदा सिंह ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों में विकास कार्य कराने के लिए चार योजनाओं की अनुशंसा की है। इस संबंध में उन्होंने डीडीसी सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, जिला परिषद को पत्र भेजकर योजनाओं को स्वीकृति प्रदान करने और कार्य कराने की अनुशंसा की है। अनुशंसा में धनबाद विधानसभा क्षेत्र के सरायढेला स्थित वीर कुंवर सिंह की प्रतिमा के सामने पेवर ब्लॉक का निर्माण शामिल है। वहीं जिला परिषद क्षेत्र संख्या-23 की मुकुंदा पंचायत के मुकुंदा ग्राम की मुख्य मार्ग सड़क पर तिरंगा मोड़ से राजू सिंह के घर तक करीब 500 फीट पीसीसी पथ निर्माण कराने की बात कही गई है। इसके अलावा सिंदरी विधानसभा क्षेत्र के गोविंदपुर प्रखंड अंतर्गत खड़काबाद गांव में सरकारी तालाब के पास करीब 500 फीट पीसीसी पथ निर्...