Dhanbad News: जियलगोरा में सीआईएसएफ ने 15 टन कोयला जब्त किया
धनबाद, जुलाई 12 -- Dhanbad News: जोड़ापोखर । लोदना एरिया 10 अंतर्गत जियलगोरा में अवैध कोयला कारोबार के खिलाफ रविवार को सीआईएसएफ और बीसीसीएल की संयुक्त टीम ने छापामारी की। सुशी माइंस के समीप चलाए गए विशेष छापेमारी अभियान के दौरान लगभग 15 टन अवैध कोयला बरामद किया गया। संयुक्त टीम ने पूरे इलाके में सघन तलाशी अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान अवैध रूप से जमा किए गए कोयले को जब्त कर नियमानुसार बीसीसीएल प्रबंधन को सुपुर्द कर दिया गया। छापेमारी के दौरान क्षेत्र में कोयला तस्करों के बीच हड़कंप है। सीआईएसएफ और बीसीसीएल अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि अवैध खनन और कोयला तस्करी के खिलाफ संयुक्त अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। यह भी पढ़ें- सीआईएसएफ ने 68 टन अवैध कोयला जब्त किया ऐसे अवैध कारोबार में शामिल लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.