धनबाद, सितम्बर 9 -- Dhanbad News: जियलगोरा सात नंबर चानक से मंगलवार को छह इंच पाइप के माध्यम से पिट वाटर की सप्लाई शुरू हुई। इससे जियलगोरा कॉलोनी, सी-टाइप फ्लैट, ए-टाइप फ्लैट सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लगभग पांच हजार निवासियों को लाभ होगा। उद्घाटन जनता मजदूर संघ के महामंत्री सिद्धार्थ गौतम ने किया। उन्होंने इस कार्य को धरातल पर उतारने में बरारी कोलियरी के सचिव मनोहर सिंह और उनकी वाटर सप्लाई टीम के विशेष योगदान की भी सराहना की गई। मौके पर जनता मजदूर संघ के केंद्रीय उपाध्यक्ष संजीत सिंह, क्षेत्रीय अध्यक्ष सुदर्शन प्रसाद, जयरामपुर शाखा अध्यक्ष सह क्षेत्रीय सुरक्षा समिति सदस्य राय बाबू सिंह, मुकुट मणि भट्टाचार्जी, क्षेत्रीय संगठन सचिव कनिक लाल राम, क्षेत्रीय कार्यकारी अध्यक्ष इस्माइल मल्लिक और नॉर्थ तीसरा सचिव रितेश निषाद, शिव कुमार व...