धनबाद, अगस्त 1 -- Dhanbad News: जोड़ापोखर। जियलगोरा बीसीसीएल को-ऑपरेटिव के अध्यक्ष अमरजीत यादव शुक्रवार को कंपनी से सेवानिवृत्त हो गए। नियमानुसार, सेवानिवृत्ति के साथ ही उन्हें अध्यक्ष पद भी छोड़ना पड़ा। इस नए घटनाक्रम को लेकर को-ऑपरेटिव कार्यालय में शुक्रवार की देर शाम कार्यकारिणी की बैठक बुलाई गई। बैठक में नए अध्यक्ष के चयन की प्रक्रिया शुरू की गई, जिसमें सभी उपस्थित सदस्यों ने सर्वसम्मति से अनामिका कुमारी को अध्यक्ष पद के लिए मनोनीत किया। इस मौके पर को-ऑपरेटिव के सचिव धर्मेंद्र राय, कोषाध्यक्ष मो सलाउद्दीन सहित कार्यकारिणी सदस्यों में अशोक कुमार वर्मा, अनामिका कुमारी, रानी गौस्वामी, स्मिता कुमारी, भिखनी और सलोनी कुजूर आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- Munger News: आस्था जीविका सहकारी समिति महिलाओं की आर्थिक आत्मनिर्भरता की मिसाल:...