Dhanbad News: जियलगोरा को-ऑपरेटिव के निवर्तमान अध्यक्ष को दी गई विदाई
धनबाद, अगस्त 2 -- Dhanbad News: जोड़ापोखर। बीसीसीएल जियलगोरा को-ऑपरेटिव के निवर्तमान अध्यक्ष सह बीसीसीएल बरारी के कर्मी अमरजीत यादव के सेवानिवृत्त होने के उपलक्ष्य में शनिवार को जियलगोरा सामुदायिक भवन में विदाई समारोह हुआ। मौके पर जनता मजदूर संघ बच्चा गुट के महामंत्री अभिषेक सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। समारोह में बीसीसीएल कर्मचारियों, यूनियन प्रतिनिधियों और शुभचिंतकों ने अमरजीत यादव के सराहनीय सेवाकाल की सराहना की। मौके पर पार्षद मो. अलीम, जियलगोरा को-ऑपरेटिव सचिव धर्मेंद्र सिंह, मृणाल कांत सिंह, उमा शंकर शाही और अनामिका कुमारी आदि उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- Dhanbad News: ईएंडएम विभाग के अभियंता को दी गई विदाई
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.