धनबाद, अगस्त 26 -- Dhanbad News: जियलगोरा अस्पताल की एक महिला कर्मी द्वारा डॉक्टरों व कर्मचारियों पर लगाए गए कथित झूठे आरोपों के विरोध में बुधवार को ओपीडी सेवा बंद रही। डॉक्टरों और अस्पताल कर्मियों ने इन आरोपों को पूरी तरह निराधार व मनगढ़ंत बताते हुए कड़ी आपत्ति जताई है। कर्मियों का कहना है कि ऐसे झूठे आरोपों से अस्पताल का माहौल खराब हो रहा है और उनकी प्रतिष्ठा को ठेस पहुंच रही है। उन्होंने प्रबंधन से मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषी महिला कर्मी पर विभागीय कार्रवाई करने की मांग की है। कार्रवाई होने तक विरोध जारी रखने का ऐलान किया गया है, जिससे मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि, पूरे मामले की आधिकारिक जांच के बाद ही वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...