Dhanbad News: जियलगोरा अस्पताल में ओपीडी बंद होने पर संघ ने दी आंदोलन की चेतावनी
धनबाद, सितम्बर 6 -- Dhanbad News: धनबाद कोलियरी कर्मचारी संघ के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को लोदना क्षेत्र के एजीएम व एपीएम से मुलाकात कर जियलगोरा क्षेत्रीय अस्पताल में कई दिनों से ठप पड़ी ओपीडी सेवा का मामला उठाया। संघ ने अधिकारियों को बताया कि डॉक्टर द्वारा ओपीडी सेवा बंद रखने के कारण मरीजों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वार्ता के दौरान कार्यकर्ताओं ने ओपीडी सेवा को जल्द से जल्द सुचारू रूप से संचालित करने की मांग की। संघ ने चेतावनी दी कि यदि ओपीडी नियमित नहीं हुई, तो संबंधित डॉक्टर के खिलाफ 'नो वर्क, नो पे' की कार्रवाई की जाए। मांगें पूरी न होने पर संघ ने उग्र धरना-प्रदर्शन करने की बात कही है। मौके पर विजय यादव, राम जन्म पासवान, कैलाश पासवान, शिवपूजन निषाद, रविंद्र पासवान, कुणाल पासवान, अवधेश यादव, शमीम अंसारी, उस्मान अंसारी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.