Dhanbad News: जिप अध्यक्ष के आवास पर पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष
धनबाद, अक्टूबर 12 -- Dhanbad News: धनबाद जिला परिषद अध्यक्ष शारदा सिंह के ससुर व भाजपा नेता शेखर सिंह के पिता समाजसेवी लाल बाबू सिंह के श्राद्धकर्म के पश्चात रविवार को भाजपा के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहु उनके आवास पहुंचे। उन्होंने दिवंगत के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उपस्थित भाजपा नेताओं एवं गणमान्य लोगों ने भी लाल बाबू सिंह के सामाजिक योगदान को याद किया। मौके पर बाल मुकुंद सहाय, सरोज सिंह, अरूप चटर्जी आदि उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.