Dhanbad News: जितिया पर्व बढ़ी सब्जियों की मांग, दाम में भारी उछाल
धनबाद, अक्टूबर 2 -- Dhanbad News: धनबाद, संवाददाता। जितिया पर्व को लेकर शहर के पुलिस लाइन, हीरापुर, स्टीलगेट के सब्जी बाजार में रौनक बढ़ गई है। पर्व के मद्देनजर खरीदारी बढ़ने से कई हरी सब्जियों के दाम में उछाल देखने को मिला। व्रत और पूजा की तैयारी में जुटे लोग बाजार पहुंचकर सब्जियों की खरीदारी कर रहे हैं। मांग बढ़ने के कारण सब्जी विक्रेता भी पहले की तुलना में अधिक कीमत पर सब्जियां बेच रहे हैं। बाजार में नेनुआ, झींगा, कद्दू, भिंडी, बैंगन, परवल और अन्य मौसमी सब्जियों की मांग बढ़ी है। पर्व को लेकर घरों में विशेष पकवान बनाने की तैयारी की जा रही है। ऐसे में लोग जरूरत के अनुसार सब्जियां खरीद रहे हैं। हालांकि, बढ़ती कीमतों के कारण कई परिवार खरीदारी में कटौती भी कर रहे हैं。 यह भी पढ़ें- Ranchi News: जितिया पर सतपुतिया 200 तो हरा साग 100 रुपये किल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.