Dhanbad News: जाहेरथान की जमीन बचाने को सीओ कार्यालय घेरेंगे ग्रामीण
धनबाद, अक्टूबर 28 -- Dhanbad News: बौआकला उत्तर पंचायत के काड़ामाड़ा बस्ती स्थित स्कूल में मंगलवार को भाजपा समर्थकों की बैठक तेतुलमारी मंडल अध्यक्ष असीम दत्ता की अध्यक्षता में हुई। इसमें बस्ती के ग्रामीणों ने भाग लिया। इस दौरान जाहेरथान की जमीन को कथित भू-माफियाओं के चंगुल से बचाने को लेकर चर्चा की गई। वक्ताओं ने आरोप लगाया कि बौआकला मौजा संख्या 228 की जाहेरथान की जमीन को बगल के एक स्कूल प्रबंधन और एक व्यक्ति की मिलीभगत से फर्जी तरीके से रजिस्ट्री करा लिया गया है। बैठक में निर्णय लिया गया कि मामले को लेकर जल्द ही बाघमारा अंचल कार्यालय का जोरदार घेराव किया जाएगा। इसके बावजूद ग्रामीणों के पक्ष में निर्णय नहीं होने पर धनबाद डीसी कार्यालय का घेराव कर आंदोलन किया जाएगा। बैठक में रमेश राही, असीम दत्ता, रमेश महतो, वीरेंद्र हांसदा, राजेश मरांडी, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.