धनबाद, अगस्त 11 -- Dhanbad News: जोड़ापोखर, प्रतिनिधि। जामाडोबा शिव मंदिर परिसर में सोमवार को आयोजित भव्य भजन-कीर्तन कार्यक्रम से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा। इस धार्मिक अनुष्ठान में भजन मंडली ने एक से बढ़कर एक मधुर और हृदयस्पर्शी भक्ति गीत प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। भजन मंडली के कलाकारों ने 'डम-डम ढोल बाजे तेरी नगरिया में..., सारी दुनिया तेरे ही गुण गाती है..., शंकर तेरी जटा में बहती है गंगधारा.. और तुम तो भोलेनाथ हो, भांग पीकर झूम जाते हो..., जैसे कई मनमोहक भजनों की प्रस्तुतियां दीं। इन भक्ति गीतों पर श्रद्धालु झूमने को विवश हो गए, जिससे पूरा मंदिर परिसर शिवमय हो गया। यह भी पढ़ें- Etawah Auraiya News: भोले शंकर पधारो, छुपके बैठे कहां.. इस पावन अवसर पर दूर-दराज के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे। भक्त...