Dhanbad News: जामाडोबा में स्टोर संचालक से मारपीट और नकदी की लूट, दो पकड़ाए
धनबाद, अगस्त 8 -- Dhanbad News: जोड़ापोखर। थाना क्षेत्र के जामाडोबा स्थित रुद्र प्रताप वैरायटी स्टोर के संचालक शंभू कुमार यादव के साथ 30-40 की संख्या में आए युवकों द्वारा मारपीट और लूटपाट करने का मामला शुक्रवार को प्रकाश में आया है। घटना में दुकान संचालक घायल हो गए। आरोप है कि रमजानपुर निवासी रॉकी खान अपने सहयोगियों के साथ दुकान पर पहुंचा और शंभू कुमार यादव पर हमला कर दिया। पीड़ित के अनुसार, मारपीट के दौरान आरोपियों ने उनके गल्ले से 10 हजार रुपए नकद छीन लिए और दुकान में रखे सामान को फेंककर क्षतिग्रस्त कर दिया, जिससे अफरातफरी मच गई। सूचना मिलने पर जोड़ापोखर थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले में दो संदिग्ध युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.