धनबाद, सितम्बर 6 -- Dhanbad News: जामाडोबा स्थित शिव मंदिर परिसर में शुक्रवार की रात भगवती जागरण हुआ। इस धार्मिक अनुष्ठान में देर रात तक भक्ति गीतों और भजनों की धुनों पर श्रद्धालु भावविभोर होकर झूमते रहे। जागरण का शुभारंभ पंडित ललन पांडेय द्वारा विधि-विधान से पूजा-अर्चना और धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराकर किया गया। प्रसिद्ध गायिका अंजलि, गायक समीर और संजय मिश्रा ने एक से बढ़कर एक देवी-देवताओं के मधुर भजन प्रस्तुत कर उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। भक्तों ने देर रात तक पंडाल में डटकर भजनों का आनंद लिया और माता की महिमा का गुणगान किया। कार्यक्रम को सुचारू रूप से संपन्न कराने और सफल बनाने में विशाल पांडेय तथा नंदलाल रवानी सहित आयोजन समिति के अन्य सदस्यों व श्रद्धालुओं ने सक्रिय भूमिका निभाई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...