Dhanbad News: जामाडोबा डिग्री कॉलेज के छात्रों ने किया शैक्षणिक भ्रमण
धनबाद, सितम्बर 6 -- Dhanbad News: जामाडोबा डिग्री कॉलेज के भूगोल विभाग के छात्र-छात्राओं ने शनिवार को कोडरमा जिले के प्रसिद्ध तिलैया डैम का शैक्षणिक भ्रमण किया। प्राचार्य प्रो. आरपी सिंह ने भ्रमण दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। परीक्षा नियंत्रक डॉ. मनोज कुमार तिवारी ने कहा कि ऐसे भ्रमण से छात्रों को पुस्तकीय ज्ञान के साथ क्षेत्रीय ज्ञान भी मिलता है और विषय के प्रति रुचि बढ़ती है। भ्रमण में भूगोल की प्राध्यापिका अनुराधा लकड़ा और क्लर्क प्रकाश मिश्रा साथ रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.