Dhanbad News: जामाडोबा जल संयंत्र का निरीक्षण
धनबाद, अगस्त 7 -- Dhanbad News: झरिया। झरिया क्षेत्र में पिछले 10 दिनों से ठप पड़ी जलापूर्ति और जनता के बढ़ते आक्रोश को देखते हुए धनबाद के मेयर संजीव सिंह ने गुरुवार को जामाडोबा स्थित झमाडा जल संयंत्र का औचक निरीक्षण किया। मेयर ने नदी किनारे जाकर फुटबाल, कार्यरत व खराब मोटर पंपों और वाल्व की स्थिति का जायजा लिया। इसके बाद उन्होंने फिल्टर प्लांट की क्लेरिफायर टंकी और चोक हो चुके पाइपों को भी देखा। इस दौरान मेयर ने झमाडा अधिकारियों को निर्देश दिया कि अविलंब जलापूर्ति सामान्य की जाए। अधिकारियों ने संयंत्र से जुड़ी अपनी तकनीकी और प्रशासनिक समस्याएं सामने रखीं, जिसपर मेयर ने स्पष्ट कहा कि विभागीय परेशानियां बाद में सुलझाई जाएंगी, पहली प्राथमिकता जनता को पानी पहुंचाना है। यह भी पढ़ें- Dhanbad News: अनशन में लगे पानी दो या कुर्सी छोड़ो के नारे म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.