धनबाद, नवम्बर 3 -- Dhanbad News: धनबाद। आठ लेन रोड एचपी पेट्रोल पंप के पास बारामुड़ी निवासी सुजीत सिंह ने मारपीट और पैसे छीनने का आरोप लगाया है। उसने धनबाद थाने में शिकायत की है। बताया कि 22 अक्तूबर को शाने बिहार होटल के पास बरवाअड्डा निवासी सोनू कुमार सिंह ने बारामुड़ी खटाल से लड़के बुलाकर लाठी-डंडे से हमला किया और डेढ़ लाख रुपये छीन लिए। घायल को निचितपुर अस्पताल कतरास में भर्ती कराया गया था। शिकायत पर सोनू, राजेश यादव, पप्पू यादव, मोनू यादव समेत तीन अज्ञात पर मामला दर्ज किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...