Dhanbad News: जान बचाने को सियार से भिड़ा ग्रामीण, गला दबाकर मार डाला
धनबाद, सितम्बर 8 -- Dhanbad News: निरसा के भागाबांध में रविवार शाम 47 वर्षीय हराधन बाउरी पर सियार ने अचानक हमला कर दिया। जान बचाने के लिए हराधन को सियार से भिड़ना पड़ा। इस दौरान उसने सियार का गला इतनी जोर से दबाया कि वह मर गया। सियार के इस हमले में हराधन भी गंभीर रूप से घायल हो गया। उनका इलाज धनबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल में कराया जा रहा है। हराधन ने बताया कि वे लघुशंका के लिए घर से बाहर निकले थे। इसी दौरान एक सियार आ गया और हमला कर दिया। सियार ने उनके पैर को जबड़ों में जकड़ लिया। काफी मशक्कत के बाद किसी तरह पैर छुड़ाया, लेकिन सियार पीछे हटने की बजाय दोबारा झपट पड़ा।
घटना का विवरण इसके बाद सियार ने उनके हाथ पर हमला कर दिया। उसके दांतों से हाथ में गहरे जख्म हो गए और एक अंगुली बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। खुद को बचाने के लिए वे सियार से भिड़ ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.