धनबाद, अगस्त 23 -- Dhanbad News: पूर्वी झरिया क्षेत्र के सी-2 आउटसोर्सिंग परियोजना प्रबंधन की ओर से शुक्रवार की देर रात भौंरा जहाजटांड़ बस्ती की मुख्य कच्ची सड़क काटे जाने पर काफी हंगामा हुआ। सड़क बंद होने की सूचना पर रात में ही जहाजटांड़ बस्ती के ग्रामीण विरोध करने मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों का आरोप है कि विरोध के दौरान कंपनी के कुछ लोगों ने उन्हें डरा-धमकाकर वहां से भगा दिया। इसके बाद शनिवार को जहाजटांड़ बस्ती, भौंरा बाजार और छह नंबर के ग्रामीणों ने एकजुट होकर परियोजना का काम पूरी तरह ठप कर दिया。

ग्रामीणों की शिकायतें हंगामे की सूचना मिलते ही धनबाद के मेयर संजीव सिंह मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से मामले की जानकारी ली। ग्रामीणों ने मेयर को बताया कि बस्ती की सड़क पहले भी तीन बार काटी जा चुकी है। हालांकि, इस मार्ग को बंद करने से पूर्व स्टाफ ऑफिस...