धनबाद, नवम्बर 15 -- Dhanbad News: झरिया। उत्क्रमित मध्य विद्यालय जहाजटांड़ में शनिवार को बाल दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर की गई। प्रभारी प्रधानाध्यापक मदन प्रसाद नायक ने नेहरू जी की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बच्चे देश के भविष्य हैं और उनके सर्वांगीण विकास पर ध्यान देना जरूरी है। इस दौरान शिक्षकों और विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यों ने बच्चों के बीच लड्डू व चॉकलेट वितरित किए। मौके पर शिक्षिका सरोज बड़ा, रमेश सोरेन, संजय महतो, सुशील मल्लिक, पशुपति महतो, सुजीत कुमार तुरी आदि थे। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती मनाई गई यह भी पढ़ें- Ranchi News: जीपीएस उर्दू खिजूरटोली में पेंटिंग और पौधरोपण यह भी पढ़ें- Madhubani ...