Dhanbad News: जहरीले सांप के काटने से गाय की मौत
धनबाद, सितम्बर 22 -- Dhanbad News: बरोरा। जमुआटांड़ निवासी भीमलाल रवानी की गाय की जहरीले सांप के काटने से मौत हो गई। बताया जाता है कि गाय दो दिन पूर्व रविवार को चरने के लिए घर से निकली थी, लेकिन देर शाम तक वापस घर नहीं पहुंची। इसके बाद परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। दूसरे दिन सोमवार की देर शाम बहालडीह मौजा में हीरक रोड किनारे बीसीसीएल ओल्ड कांटा के समीप गाय मृत अवस्था में मिली। आशंका जताई जा रही है कि चरने के दौरान जहरीले सांप ने गाय को काट लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। गाय के नाक व मुंह से कॉफी मात्रा में खून निकला हुआ था।घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजन गाय को घर ले गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.