धनबाद, नवम्बर 7 -- Dhanbad News: जोड़ापोखर। डिगवाडीह 12 नंबर स्थित जवाहरलाल नेहरू मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शुक्रवार को इंटर हाउस रंगोली, दीया-कलश और बोर्ड सजावट प्रतियोगिता का शानदार आयोजन किया गया। बच्चों द्वारा बनाई गई आकर्षक कलाकृतियों की सराहना स्कूल के निदेशक डॉ. आरएन चौबे, प्राचार्या रूना दुबे और प्रबंधक पंकज चौबे सहित सभी शिक्षकों ने की। प्रतियोगिता के परिणामों में रंगोली में प्रसाद हाउस प्रथम, आजाद हाउस द्वितीय और इंदिरा हाउस तृतीय रहा। दीया-कलश प्रतियोगिता में पटेल हाउस ने प्रथम, आजाद हाउस ने द्वितीय और टैगोर हाउस ने तृतीय स्थान पाया। वहीं, बोर्ड सजावट में टैगोर हाउस प्रथम, इंदिरा हाउस द्वितीय और पटेल हाउस तृतीय रहा। यह भी पढ़ें- Hapur News: एंजल इंटरनेशनल स्कूल में रंगोली प्रतियोगिता आयोजित इस आयोजन को सफल बनाने में कल...