Dhanbad News: जल जमाव से टुंडी रोड तालाब में तब्दील
धनबाद, सितम्बर 27 -- Dhanbad News: लगातार हुई बारिश से गोविंदपुर में टुंडी रोड तालाब में तब्दील हो गया है। बारिश से सड़क के गड्ढे पानी से भर गए हैं, जिसमें दोपहिया वाहन चालक गिर रहे हैं। लोगों का पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। पथ निर्माण विभाग धनबाद प्रमंडल अंतर्गत इस सड़क से पानी निकासी की कोई व्यवस्था नहीं है। विभाग द्वारा भराई कराने के बाद भी बारिश होने से फिर गड्ढे हो जाते हैं। टुंडी रोड से पानी निकासी के लिए नाली का निर्माण गत फरवरी माह से ही लंबित पड़ा है। विभाग के सहायक अभियंता पंकज कुमार ने कहा कि टुंडी रोड के दुकानदारों के असहयोग के कारण नाली निर्माण लंबित पड़ा हुआ है। विभाग की ओर से कहा गया था कि नाली निर्माण तक लोग अतिक्रमण हटा लें, ताकि बेसिक स्कूल की चारदीवारी से सटकर नाली का निर्माण हो सके। परंतु अतिक्रमण नहीं हटाया गया। सह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.