Dhanbad News: जलापूर्ति ठप होने पर मैथन में कांग्रेसियों का विरोध प्रदर्शन
धनबाद, अगस्त 18 -- Dhanbad News: झीलिया नदी पर निर्माणाधीन पुल के पास पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने से क्षेत्र में पिछले 36 घंटे से अधिक समय से जलापूर्ति ठप है। इससे करीब एक लाख की आबादी पेयजल संकट से जूझ रही है। विभाग और निर्माण कंपनी की लापरवाही के खिलाफ एग्यारकुंड प्रखंड कांग्रेस कमेटी ने सोमवार को मैथन शंकर टॉकीज के समीप विरोध प्रदर्शन किया। प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष शशि भूषण तिवारी ने पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कनीय व कार्यपालक अभियंता से दूरभाष पर बात कर तुरंत जलापूर्ति बहाल करने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द जलापूर्ति शुरू नहीं हुई, तो पार्टी उग्र आंदोलन करेगी। प्रदर्शन में नकुल मोदी, लव यादव, भीम सेन, राजेंद्र सिंह, मुकीम अंसारी, देवेंद्र तिवारी, दीपक प्रसाद और सत्येंद्र कुमार सिंह सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।
हिं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.