Dhanbad News: जलापूर्ति ठप होने पर जयरामपुर में चक्का जाम
धनबाद, अक्टूबर 16 -- Dhanbad News: लोदना क्षेत्र संख्या 10 अंतर्गत जयरामपुर कोलियरी के बिजली घर के समीप सोमवार की देर रात चोरों द्वारा स्विच से पोल पर लगे लगभग 45 फीट कॉपर केबल को काट लिया गया था। केबल चोरी होने के कारण जयरामपुर कोलियरी के फिल्टर प्लांट में लगा पानी सप्लाई का मुख्य मोटर पूरी तरह बंद हो गया। इसके चलते कोलियरी क्षेत्र की लगभग 5,000 की आबादी पिछले तीन दिनों से पानी के लिए परेशान थी। इससे गुरुवार को ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने बीआर कंपनी के पास कांटा घर जाने वाली मुख्य सड़क को पूरी तरह जाम कर दिया। कोलियरी से होने वाली कोयले की ट्रांसपोर्टिंग पूरी तरह ठप हो गई। इसके बाद देर शाम आनन-फानन में प्रबंधन द्वारा नए केबल की व्यवस्था कर मोटर को जोड़ा गया और जलापूर्ति बहाल की गई, जिसके बाद ग्रामीणों ने आंदोलन समाप्त किया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.